
बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। यह सम्मान उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए शानदार प्रदर्शन और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहने के लिए दिया गया है। समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब नियुक्ति पत्र लेने के बाद आकाश दीप और मुकेश कुमार ने मंच पर ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दोनों खिलाड़ियों की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य खिलाड़ियों को आर्थिक सुरक्षा देना, उनके भविष्य को मजबूत बनाना

और युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत केवल डीएसपी ही नहीं, बल्कि दारोगा,
पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य सरकारी पदों पर भी उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से विरोधियों को चौंकाने वाले आकाश दीप और मुकेश कुमार, नई जिम्मेदारी के साथ समाज की सेवा में कैसी नई मिसाल पेश करते हैं।

