PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा निकली, सांसद प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य हुए शामिल

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 14, 2026 · 8:04 PM
Share:
भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा निकली, सांसद प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अन्य हुए शामिल
Advertisement

रांची: भाजपा की तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस के आलोक में यह यात्रा निकली है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस कार्यक्रम की कड़ी में एक तिरंगा यात्रा महिलौंग में निकली।

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा बिरला नॉलेज सिटी से निकली। इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए। तिरंगा की महिमा को उन्होंने रखा। प्रदीप वर्मा ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारी शान है। इस पर प्रत्येक भारतीयों का गर्व है। उन्हें अभिमान का अहसास होता है। हर घर तिरंगा देश की शान बढ़ाता है।

प्रदीप वर्मा ने आगे कहा कि स्वतंत्र भारत में हमारा तिरंगा हमारी पहचान है। हम इसके साये में सांस लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बारह साल के कार्यकाल में देश को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम किया है। हम आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। विश्व आज भारत को एक बड़ी शक्ति के रूप में देख रहा है।

तिरंगा यात्रा में सरला बिरला विश्वविद्यालय और सरला बिरला पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए। यह यात्रा टाटीसिल्वे की सड़कों पर एक अलग दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मोटरसाइकिल सवार यूनिवर्सिटी के छात्र भी थे। सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स भी शामिल हुए।

 

 

Found this article helpful? Share it:

Share: