रांची: झारखंड में छात्रों का मुद्दा बड़ा महत्वपूर्ण है। हाल ही में छात्रों का आंदोलन खत्म हुआ है। भाजपा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है। उसका कहना है कि JPSC -JSSC परीक्षा घोटाला की जांच CID के बजाय CBI से होनी चाहिए। सीबीआई की जांच से सब साफ हो जाएगा। इधर, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार CID जांच करवा रही है। ताबड़तोड़ गिरफ्तारी हो रही है। जेएसएससी सीजीएल में चयनित छात्र भी पकड़े गए हैं। दूसरे राज्यों में प्रश्न पत्र और उनके उत्तर को रटवाया गया। ऐसे मास्टरमाइंड राजन कुमार की गिरफ्तारी हुई है।
इधर, भाजपा का आज मंगलवार को आंदोलन हुआ। डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया गया।इस आंदोलन को सभी जिलों में करने का प्लान किया गया।आज छह जिलों में घेराव का कार्यक्रम हुआ। रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव कार्यक्रम रखा गया। जिसका नेतृत्व आदित्य साहू ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की कांग्रेस समर्थित गठबंधन सरकार नौकरी बेच रही हैं। घोटाला की जांच सीबीआई ही ठीक तरीके से कर सकती। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह एक JSSC CGL के तार दूसरे राज्य से भी जुड़े हैं। नेपाल से जुड़े हैं। इसलिए CID की क्षमता नहीं है कि सभी जगह जांच कर पाए।उधर घेराव कार्यक्रम में विधायक सी पी सिंह, नवीन जायसवाल भी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा ने यह भी मांग की है कि छात्रों पर हुए प्रशासनिक मुकदमे को रद्द किया जाए।
इधर कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि भाजपा का कोचिंग माफिया से संबंध रहा है। इसलिए भाजपा चाहती है कि CBI जांच हो ताकि केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से घोटाले में शामिल लोगों को बचाया जा सके। राजेश कच्छप ने कहा कि जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

