PostNxt - Breaking News
Advertisement

महिला क्रिकेट टीम ने प्रत्येक भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया, लॉर्ड्स को जीत लिया

postnxt

postnxt

Jul 14, 2026 · 7:15 AM
Share:
महिला क्रिकेट टीम ने प्रत्येक भारतीय का सीना चौड़ा कर दिया, लॉर्ड्स को जीत लिया
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह बड़ी खुशखबरी है। देश के लिए गर्व का गर्व का विषय है। यह इतिहास भी बन गया है भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा दिया है। 142 साल के इतिहास में यह लॉर्ड्स मैदान पर सबसे पहला महिला टेस्ट मैच था, जिसे जीतकर भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच डाला है। इसे जानिए।चौथी पारी में मेजबान इंग्लैंड को 457 रनों का भारत की ओर से लक्ष्य मिला था, लेकिन अंग्रेज टीम 186 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत में क्रांति गौड़ और यास्तिका भाटिया का सबसे बड़ा योगदान रहा है दरअसल पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट हॉल पूरा किया था, वो लॉर्ड्स मैदान पर किसी टेस्ट मैच में फाइफर लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। 115 रनों की बढ़त ले चुकी टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली. यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक और लॉर्ड्स मैदान पर महिला टेस्ट मैच में लगाई गई सबसे पहली सेंचुरी भी रही।

इस जीत ने पुरुष टीम की हार के ग़म को कम कर दिया है आज प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से फुल गया है। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी यहां पहुंचे थे। पूरे देश ने महिला टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी बधाई दी है।

#INDvsENGTest #krantigaur #YastikaBhatia

Found this article helpful? Share it:

Share: