PostNxt - Breaking News
Advertisement

मेरे पति को बचाइये योगीजी, मॉस्को पुलिस सेना में जबरदस्ती भेज देगी।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 07, 2026 · 4:26 PM
Share:
मेरे पति को बचाइये योगीजी, मॉस्को पुलिस सेना में जबरदस्ती भेज देगी।
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। भारत के नागरिकों के साथ विदेश में अन्याय के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला रूस की राजधानी मॉस्को से आई है। पेशे से इंजीनियर चंदन गुप्ता को अचानक रात में मॉस्को की पुलिस घर से उठाकर ले गई है। पत्नी स्नेहा गुप्ता काफी डर गई। पति ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया फिर मॉस्को पुलिस क्यों उन्हें पकड़ ली है। स्थानीय भाषा का ज्ञान नहीं होने के कारण वह संवाद भी नहीं कर पा रही हैं।

इसलिए सोशल मीडिया में अपनी पीड़ा का उल्लेख करते हुए स्नेहा गुप्ता ने अपने पति चंदन गुप्ता की रिहाई की गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले चंदन गुप्ता के पासपोर्ट पर कानपुर का पता है। स्नेहा गुप्ता ने इसलिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उनके पति की सकुशल रिहाई में मदद करें। चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया में एक वीडियो बनाया है। उनके दस साल का लड़का है।

स्नेहा गुप्ता ने आशंका जताई है कि कहीं उनके पति को सेना में ना भर्ती कर दिया जाए। क्योंकि रूसी सेना में फोर्स की हर स्तर पर कमी है। वहां जबरदस्ती सेना में भर्ती करा दिया जाता है। ऐसे कई उदाहरण हैं। मालूम हो कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से युद्ध चल रहा है। हजारों लोग मारे गए। सैनिक भी बड़ी संख्या में हताहत और जख़्मी हुए हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: