रांची: यह एक दुखद खबर है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है। यह लालपुर थाना क्षेत्र का मामला है। रविवार को उन्होंने खुदकुशी कर ली। सिदो कान्हू पार्क के समीप स्थित अपार्टमेंट में उनका शव फंदे से झूलता मिला है।
सुनील कुमार सिंह नामक इस अधिकारी की उम्र 61 साल बताई गई है।वे रांची के उप विकास आयुक्त यानी DDC रह चुके थे। उनका परिवार यानी पत्नी व बच्चे पटना में रहते हैं। शनिवार शाम उनकी परिवार के सदस्यों से बात भी हुई थी। सुनील कुमार सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, यह सामान्य रूप से समझ से परे है।
लालपुर पुलिस ने शव को जब्त कर लिया है। इधर परिजन रांची पहुंच गए हैं। सुनील कुमार सिंह ने एक सुसा/इड नोट भी छोड़ा है। इसमें उन्होंने बीमारी और उसके कारण शारीरिक परेशानी को कारण बताया है। पुलिस CDR रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

