PostNxt - Breaking News
Advertisement

राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 31, 2026 · 7:58 PM
Share:
राहुल गांधी पर FIR से कांग्रेसी गुस्से में, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
Advertisement

रांची: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हुए मुकदमे को लेकर कांग्रेस उद्वेलित है। कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन हुआ है। झारखंड की राजधानी रांची में भी कांग्रेसी काफी गुस्से में हैं। भाजपा के तानाशाही रवैये का विरोध किया गया। कांग्रेस नेताओं ने तरह तरह के आरोप लगाए हैं।

*राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी और दुर्भावनापूर्ण एफआईआर लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश-केशव महतो कमलेश*

भाजपा की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर, कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकला विशाल जुलूस

भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करे सरकार, दोहरा कानून नहीं चलेगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड में दर्ज दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी के विरोध में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।अलबर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह कार्यक्रम राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध तथा सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया था।

*इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश*ने कहा कि राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश का परिणाम है। राहुल गांधी जी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े, वंचित और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं*इसलिए भाजपा सरकार उन्हें निशाना बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह भ्रम न पालें कि एफआईआर और सरकारी दबाव के जरिए राहुल गांधी जी की आवाज को दबा देगी। राहुल गांधी जी अकेले नहीं हैं, उनके साथ देश के किसान, युवा, छात्र, आम जनता और करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं।

कमलेश ने कहा कि अगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ कोई कृत्य किया गया है तो उनके खिलाफ भी तत्काल प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। देश में कानून का राज है, भाजपा का राज नहीं। कानून सभी के लिए बराबर है और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कोई अलग कानून नहीं हो सकता।

*झारखंड कांग्रेस के सहप्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से डर गई है। जब जनता के सवालों का जवाब देने में सरकार विफल होती है, तब जांच एजेंसियों, पुलिस और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने का प्रयास किया जाता है। लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने और झुकने वाली नहीं है*

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आज का प्रदर्शन स्पष्ट संदेश है कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी*राहुल गांधी जी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और झारखंड कांग्रेस उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है*

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। केंद्र सरकार जितना विपक्ष को दबाने का प्रयास करेगी, कांग्रेस उतनी ही मजबूती से सड़क पर उतरकर जनता की आवाज उठाएगी।

*सांसद सुखदेव भगत ने कहा*कि यह आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा*जब तक लोकतंत्र और संविधान पर हमला जारी रहेगा, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा*। भाजपा की राजनीत देश के मुद्दों के उपर जवाब देने की नहीं बल्कि सवाल पूछने वालों को डराने की राजनीत बन गयी है।

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाना दरअसल देश की जनता की आवाज को निशाना बनाना है, र ाहुल गांधी जी के खिलाफ जितने मुकदमे दर्ज होंगे जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे।

आज के विरोध प्रदर्शन में विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की , शहजादा अनवर, राजेश गुप्ता छोटू, रवीन्द्र सिंह, राकेश सिन्हा, सुरेन्द्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक दूबे, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, राजन वर्मा, उज्ज्वल तिवारी, नवीन सिंह, दुर्गा देवी, राजेन्द्र दास, सोमनाथ मुंडा, रियाज अंसारी, फिरोज रिज्वी मुन्ना, विजय शंकर नायक, अजय शर्मा सुन्दरी तिकी, खुर्शीद हसन रूमी, अजय जैन, अवधेश कुमार प्रजापति,अजय सिंह आदि सैकड़ो कांग्रेसजना शामिल थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: