PostNxt - Breaking News
Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

postnxt

postnxt

Jul 04, 2026 · 9:36 PM
Share:
वैभव सूर्यवंशी की इंडिया टीम 11 में एंट्री, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।
Advertisement

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। खेल जगत से जुड़ी यह समाचार है।बिहार के समस्तीपुर जिले के 15 साल के सुपर सोनिक खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी शनिवार को महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम लगभग 37 साल तक यह रिकॉर्ड था। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने एकादश में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में संजू सैमसन की जगह ली है।

वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। यह नया रिकॉर्ड है।वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था। इंटरनेशनल डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी। बिहार के लिए यह गौरव की बात है।

#Vaibhavsuryavanshi #Indianteam

Found this article helpful? Share it:

Share: