नई दिल्ली : झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर पूरे देश भर में चर्चा देखी जा रही है। आंदोलन का मुख्य विषय जेपीएससी और जेएसएससी की CBI जांच की मांग है। इसको लेकर संसद परिसर में भी भाजपा का प्रदर्शन हुआ।
संसद के मॉनसून सत्र के अंतिम दिन यह प्रदर्शन फिर हुआ। लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में भाजपा के सांसदों का प्रदर्शन लगातार हो रहा है। हेमंत सरकार से अधिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला जा रहा है। आज यानी गुरुवार को भी झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में सांसदों ने प्रदर्शन किया।

