PostNxt - Breaking News
Advertisement

93 लोकसभा सीटों पर मतदान, पीएम मोदी ने किया वोट

postnxt

postnxt

May 07, 2024 · 8:30 AM
Share:
Advertisement

नई दिल्ली – लोकतंत्र की सबसे महान पर्व चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 से शुरू हुआ.मंगलवार को देश के 11 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 93 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई.चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीसरे चरण में लगभग 11 करोड़ मतदाता 1331 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले, यूसुफ पठान, अधीर रंजन , ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य का फैसला करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अहमदाबाद पहुंचकर मतदान किया उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए.उन्होंने कहा कि भारत की चुनावी प्रक्रिया रिसर्च का विषय है. अहमदाबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के प्रत्याशी हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: