PostNxt - Breaking News
Advertisement

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार में अनेक कार्यक्रम

postnxt

postnxt

Jan 24, 2025 · 11:49 AM
Share:
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार में अनेक कार्यक्रम
Advertisement

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती है जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज है. कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के बड़े पैरोकार थे. समस्तीपुर स्थित कर्पूरी ग्राम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.

जयंती के मौके पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी जा रही है. बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है. 101 वीं जयंती पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राजधानी पटना के अलावा राज्य के अनेक जिलों में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समरसता के प्रतीक थे. सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने जो काम किया है वह उल्लेखनीय रहा है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक सद्भाव और समरसता के प्रतीक थे. समाज में पिछड़े वर्ग के विकास में उनकी भूमिका कभी भूली नहीं जा सकती है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

 

Found this article helpful? Share it:

Share: