PostNxt - Breaking News
Advertisement

देश में पहले चरण का मतदान शुरू प्रधानमंत्री ने युवाओं से किया आह्वान

postnxt

postnxt

Apr 19, 2024 · 7:28 AM
Share:
Advertisement

नई दिल्ली- 2024 के लिए लोकतंत्र का सबसे बडा महापर्व यानी लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है.पहले चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया.देश की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ है.17 राज्य और चार केंद्र शासित राज्यों में मतदान हो रहे हैं.तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.उधर अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी मतदान शुरू हो गया है.भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए व्यापक तैयारी की है.ताजा जानकारी के अनुसार सभी जगह से मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहने की सूचना मिली है.पहले चरण के मतदान में 8 करोड़ 40 लाख पुरुष के अलावा 8 करोड़ 23 लाख महिला मतदाता हैं.पहले चरण के मतदान के माध्यम से 1625 उम्मीदवारों का भाग्य निश्चित होगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में हिस्सा लेने का आह्वान किया है.खास तौर पर युवा मतदाताओं से उन्होंने अपील की है कि वह मतदान में जरूर हिस्सा लें.पहली बार वोट करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है कि लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में हिस्सा लें.भारत निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: