PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक 17-18 को दिल्ली में

postnxt

postnxt

Feb 14, 2024 · 4:45 PM
Share:
Advertisement

रांची- भाजपा राष्ट्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में होगी जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.पार्टी के सभी प्रमुख नेता, सांसद, विधायक,पूर्व विधायक जो इसके सदस्य हैं सभी लोग इसमें शामिल होंगे.राष्ट्रीय परिषद की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है .इसको लेकर तैयारी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें महत्वपूर्ण संबोधन होगा .उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले यह राष्ट्रीय परिषद की बैठक अनेक मामले में महत्वपूर्ण है.झारखंड से इस बैठक में 221 लोग शामिल होंगे. लोकसभा चुनाव से पूर्ण होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैठक में चुनाव में जीत से संबंधित मंत्र दिए जाएंगे. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा भी शामिल होंगे.झारखंड से केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी शामिल होंगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: