PostNxt - Breaking News
Advertisement

GDP में उछाल ने कई देशों को दिखाया आईना

postnxt

postnxt

Dec 01, 2023 · 9:05 AM
Share:
Advertisement

नई दिल्ली- भारतीय अर्थव्यवस्था ने जबर्दस्त उछाल मारी है.उम्मीद से अलग यह उपलब्धि मानी जा रही है.आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था की चाल चीन और अमेरिका से भी अधिक है.इस संबंध में गुरुवार को जो आंकड़े जारी किए गए वह बहुत ही सुखद दिख रहा है.अनुमान को किनारे करते हुए जीडीपी की ग्रोथ रेट अच्छी रही है.

अर्थव्यवस्था कके जानकार बताते हैं कि सामान्य रूप से यह अनुमान था ककि जीडीपी की ग्रोथ रेट 6.7% रहेगी.लेकिन फिलहाल जो आंकड़े आए हैं उससे यह लग रहा है कि पिछले कुछ महीनो में भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत अच्छी गतिविधि देखी गई है.जानकारी के अनुसार माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में  तेजी की वजह से यह ग्रोथ रेट देखी जा रही है.सकल घरेलू उत्पाद दर में इस बढ़ोतरी को एक अच्छा सकारात्मक और प्रगतिशील संकेत माना जा रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर भारत की अर्थव्यवस्था में तगड़ी उछाल के लिए देशवासियों को बधाई दी है.

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत चाल और सुखद जीडीपी ग्रोथ रेट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा है कि कुशल नेतृत्व की वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है.यह प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि कोरोना महामारी के बाद के समय में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे ही नहीं बल्कि मजबूत होती जा रही है.प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक मजबूत आधार देने का प्रयास किया है.हम विश्व की विकसित अर्थव्यवस्था की श्रेणी में आ गए हैं भारत का निर्यात बढ़ा है.आत्मनिर्भर भारत की सोच ने इस देश को आगे बढ़ाया है.इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार बधाई की पात्र है. भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते कदम ने कई विकसित राष्ट्रों को यह बता दिया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का मोदी मॉडल किस प्रकार से वैश्विक मंदी के संकट को भी अच्छी तरह से झेलकर मजबूती से आगे बढ़ सकता है.

Found this article helpful? Share it:

Share: