रांची- झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री से कहा है कि 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया जाए.क्योंकि इस दिन का अलग महत्व है.22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम नए भवन में पधारेंगे.पूरे देश में भक्तिमय माहौल होगा.इसलिए उस दिन मांस मछली दारु शराब की बिक्री बंद की जाए.
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सदियों के बाद 22 जनवरी वह दिन होगा, जब सनातनधर्मियों का यह सपना साकार होगा कि है रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे.उन्होंने कहा कि इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा है.यह अच्छी बात रही कि हिंदू समाज कभी इस विषय को लेकर सोया नहीं. उन्होंने क्या भी कहा कि बहुत सारे लोगों ने इसके लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी.
22 जनवरी को ड्राई डे घोषित करे हेमंत सोरेन
postnxt
Jan 11, 2024 · 8:59 PM
Advertisement
