PostNxt - Breaking News
Advertisement

25 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार बंद

postnxt

postnxt

May 23, 2024 · 11:40 PM
Share:
Advertisement

रांची/ नई दिल्ली – देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.अब धीरे-धीरे यह अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है.छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है.देश के आठ राज्यों के 58 लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होगा.इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है.विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों ने छठे चरण के मतदान के लिए जोरदार प्रचार किया.भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा सरमा ने प्रमुख रूप से चुनाव प्रचार किया.
झारखंड में चार लोकसभा सीट पर मतदान होगा धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह और रांची लोकसभा सीट पर यह मतदान होगा.इसके लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ का मुकाबला कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से होने जा रहा है.वहीं गिरिडीह में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के मथुरा प्रसाद महतो और निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो से है.धनबाद में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के बीच है.वहीं जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत वरण महतो का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर मोहंती से है. झारखंड में 95 प्रत्याशियों के भाग का फैसला छठे चरण में होने जा रहा है.देश में आठ राज्यों में 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: