PostNxt - Breaking News
Advertisement

postnxt

postnxt

Aug 30, 2024 · 12:42 AM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.जनता के बीच जाने का कार्यक्रम बनाया है.चुनाव के लिए घोषणा पत्र बनाने के वास्ते अभियान शुरू किया है.पार्टी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर घोषणा पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया .पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि घोषणा पत्र जिसे बीजेपी संकल्प पत्र के नाम से जानती है, इस घोषणा पत्र में जनता से जुड़े मुद्दे को रखा जाएगा.इसके लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलेगा.इस अभियान के तहत लोगों से उनकी जरूरत की जानकारी ली जाएगी घोषणा पत्र बनाने की प्रक्रिया में आम लोगों के सुझाव को शामिल करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है.

     घोषणा पत्र निर्माण समिति के संयोजक राजमहल से विधायक अनंत ओझा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों से सुझाव लिया जाएगा.जगह-जगह पर बैठकर होगी विधानसभा चुनाव में आम जनता के मुद्दों को संकल्प पत्र में समाहित किया जाएगा.

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में इस राज्य में सरकार बनेगी तो उन्हें लागू किया जाएगा..अनंत  ओझा ने यह भी कहा कि जितने भी महत्वपूर्ण विषय हैं, उन पर आम लोगों का सुझाव लेने का प्रयास किया जाएगा.. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के लिए घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र सरकार का रोड मैप होगा दूसरे दल घोषणा पत्र में वादा करके पूरा नहीं करते और जनता को बेवकूफ बनाते हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: