PostNxt - Breaking News
Advertisement

रोहतास में एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, जानिए पूरा मामला

postnxt

postnxt

Aug 30, 2023 · 12:23 PM
Share:
रोहतास में एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, जानिए पूरा मामला
Advertisement

रोहतास: एक ही परिवार के 12 लोग एक स्कॉर्पियो से कैमूर से बोधगया आए थे. यह लोग घूमने के लिए बोध गया आए थे. घर लौटने के क्रम में रोहतास के शिवसागर के पास हाईवे पर इनकी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि पहले सुबह कैमूर लौटने के क्रम में हाईवे पर किनारे खड़े कंटेनर में स्कॉर्पियो सीधे जाकर घुस गई. पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो का चालक झपकी ले रहा था. तभी यह दुर्घटना हो गई.
कैमूर के शिवसागर थाना की पुलिस घटना के तुरंत बाद पहुंची.घायलों को किसी तरह से स्कॉर्पियो से निकला गया. ये सभी कुदरो गांव के रहने थे.मरने वालों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. घायलों को नेशनल हाईवे पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई गंभीर हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मच गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: