PostNxt - Breaking News
Advertisement

इतिहास में 20 अगस्त, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती

postnxt

postnxt

Aug 20, 2023 · 3:44 PM
Share:
इतिहास में 20 अगस्त, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वीं जयंती पूरे देश में आज मनाई जा रही है. पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर रहा है.राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 में हुआ था और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम के एक आत्मघाती हमलावर ने 1991 में एक चुनावी रैली में उनकी हत्या कर दी थी.उनकी हत्या ने पूरे देश को निश्चेष्ट कर दिया था.बता दे की उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था,बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला बल्कि पूरे देश को तकनीक और वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अनोखा काम भी किया .देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 79 वीं जयंती पर ट्वीट कर लिखा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि.राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल में लिखा की पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने हैं, वो इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं- हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज सुन रहा हूं.

आपको बता दे की 25 दिसंबर,2021 को राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा धुर्वा एचईसी परिसर के वरिष्ठ नागरिक उद्यान में लगाने का शिलान्यास किया था. आज यानी 20 अगस्त को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.वहीं डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया में देश ने जो विकास की है वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है.झारखंड कांग्रेस कमिटी के प्रदेश कार्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर उन्हे श्रृद्धांजलि दी गई और इस दिन को खास बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने आज चेशायर होम में दिव्यांजनों से मुलाकात कर उनके बीच फल, खाद्य सामग्री और कपड़ों का वितरण किया.

Found this article helpful? Share it:

Share: