PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लग रहा डर?

postnxt

postnxt

May 23, 2025 · 7:23 PM
Share:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लग रहा डर?
Advertisement

रांची : झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पुलिस महकमा का पद खाली है। उन्होंने आगे कहा कि अनुराग गुप्ता को गलत तरीके से डीजीपी बनाया गया है। अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल को रिटायर हो गये हैं। महालेखापरीक्षक ने भी कहा है कि अनुराग गुप्ता का वेतन स्लीप अप्रैल के बाद से नहीं बन सकता है।

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि लोग किसी संकट में फंस जाए तो वह किस डीजीपी से संपर्क करेगा। बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि अनुराग गुप्ता तो उनके ऊपर भी हमला करवा सकते हैं। उन्हें तो डर लग रहा है। जान पर खतरा हो सकता है। मालूम हो कि बाबूलाल मरांडी लगातार आरोप लगा रहे हैं कि अनुराग गुप्ता गलत तरीके से डीजीपी के पद पर बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग गुप्ता को कथित रूप से भ्रष्टाचार के लिए रखा है। बाबूलाल मरांडी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: