PostNxt - Breaking News
Advertisement

बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर पलटवार, हेमंत सोरेन मीडिया में भ्रामक जानकारी दिलाकर मुझे उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने से नहीं रोक सकते

postnxt

postnxt

Aug 27, 2023 · 9:31 PM
Share:
बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर पलटवार, हेमंत सोरेन मीडिया में भ्रामक जानकारी दिलाकर मुझे उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने से नहीं रोक सकते
Advertisement

बाबूलाल मरांडी का मुख्यमंत्री पर पलटवार,हेमंत सोरेन मीडिया में भ्रामक जानकारी दिलाकर मुझे उनके भ्रष्टाचार की पोल खोलने से नहीं रोक सकत

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो की प्रेसवार्ता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रवक्ता के माध्यम से मीडिया को भ्रामक जानकारी देकर उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने,उनकी लूट और झूठ की पोल खोलने से नहीं रोक सकते हैं.वे सभी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पहले की तरह मैं आज फिर दोहरा रहा हूं कि राज्य में कहीं भी मेरी या किसी की भी कोई संदिग्ध जमीन,मकान,प्रॉपर्टी का राज्य सरकार को पता चलता है तो सबसे पहले उसे जब्त करे और फिर दोषियों पर बिना देर किए कार्रवाई करें.इसके बाद फिर डंके की चोट पर मीडिया के सामने उजागर करें.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मीडिया को भ्रामक और सनसनीखेज बनाकर आधी अधूरी गलत जानकारी देकर झामुमो आखिर क्या बताना चाहता है.
उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री की गलतफहमी है कि उनकी ओर से एक के बाद एक हास्यास्पद और भ्रामक जानकारी मीडिया के जरिए परोस कर वो मुझे आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले महाजन सोरेन परिवार और उनके खुद का पोल खोलने से रोक देंगे. यह उनकी बड़ी भूल है.

उन्होंने सवाल किया कि आज की प्रेसवार्ता में जिस दो तल्ला मकान को दिखाया गया है उसके बारे में जेएमएम वाले बुझौअल न बुझाएं बल्कि अपने मुंह से देश दुनियां को सबकुछ बताने की कृपा करें.यह उनका बड़ा एहसान होगा.
बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि राज्य की जनता सब कुछ देख रही है और समझ भी रही है.बरगलाने की कोशिश सफल नहीं होगी. उल्लेखनीय है कि रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता के दौरान एक मकान दिखाकर यह दावा किया कि यह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का है.

Found this article helpful? Share it:

Share: