PostNxt - Breaking News
Advertisement

हेमंत सरकार पर क्या बोले बाबूलाल मरांडी, जानिए

postnxt

postnxt

Sep 06, 2023 · 3:04 PM
Share:
हेमंत सरकार पर क्या बोले बाबूलाल मरांडी, जानिए
Advertisement

गिरिडीह:भाजपा की संकल्प यात्रा जारी है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का तीसरा चरण जारी है.तीसरे चरण के दौरान बाबूलाल मरांडी बगोदर विधानसभा पहुंचे.यहां पर उन्होंने बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि राज्य की हेमंत सरकार किस प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त है और जब कोई केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे पूछताछ के लिए बुलाती है तो वे तरह-तरह का बहाना बनाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार कथित रूप से भ्रष्टाचार में ही लिपटी रही है जनता की नजर में यह सरकार गिर चुकी है. बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार होती है तब अपराधी और गुंडे जेल की सलाखों के पीछे होते हैं और जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की सरकार होती है तो ऐसे ही आपराधिक तत्व सड़कों पर रहते हैं और तांडव मचाते हैं. उन्होंने कहा कि माफिया और आपराधिक तत्वों को सत्ता का कथित रूप से परोक्ष संरक्षण मिलता है. पुलिस विधि व्यवस्था संभालने के बजाय कथित रूप से दूसरे काम में लगी हुई है. राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति लचर है .

Found this article helpful? Share it:

Share: