PostNxt - Breaking News
Advertisement

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

postnxt

postnxt

Aug 08, 2025 · 3:46 PM
Share:
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
Advertisement

धनबाद: यह बड़ी खबर है।झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को नीरज हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने इस मामले में संजीव सिंह को जमानत दे दी है। पूर्व विधायक संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई और पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। वे वर्ष 2017 से धनबाद जेल में बंद थे।उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने इस फैसले की जानकारी दी।

2017 में हुई थी नृशंस हत्या

मालूम हो कि 21 मार्च 2017 को धनबाद में पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई, जब नीरज सिंह शाम को अपने वाहन से रघुकुल लौट रहे थे। सरायढेला स्टील गेट के पास सुधा डेयरी दुकान के निकट हमलावरों ने उनके वाहन को घेर लिया।वहां मौजूद ब्रेकर के कारण वाहन की गति धीमी होने पर हमलावरों ने तीन तरफ से वाहन पर करीब 100 राउंड गोलियां बरसाईं। मालूम हो कि उनकी धर्मपत्नी रागिनी सिंह वर्तमान में झरिया से भाजपा विधायक हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: