PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

PESA नियमावली पर भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने बड़ा बयान दिया

postnext

postnext

Jan 04, 2026 · 7:01 PM
Share:
PESA नियमावली पर भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने बड़ा बयान दिया
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

 

न्यूज डेस्क : PESA को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बड़ा हमला किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज अधिसूचित पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। अर्जुन मुंडा आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी।कई लोग अदालत में भी गए।सरकार को बाध्य किया। कई दिनों के उधेड़बुंद के बाद कैबिनेट से पारित नियमावली सतह पर आई।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज का स्व शासन उसकी पारंपरिक रूढ़िवादी व्यवस्था का अंग है जो आदिकाल से चला आ रहा लेकिन राज्य सरकार ने घोषित नियमावली के अभिप्रेत में ही इसकी आत्मा पर कुठाराघात कर दिया है।

उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट 1996 से ही बना हुआ है लेकिन बेहतर तरीके से लागू करने केलिए राज्य सरकार को नियमावली बनाने की व्यवस्था है। लेकिन इसकी मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी राज्य सरकार को नहीं है। झारखंड सरकार ने जारी नियमावली में एक्ट के मूल विषय का एक प्रकार से कोल्ड ब्लडेड मर्डर करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी नियम की एक परिभाषा होती है जिसका उल्लेख उसके प्रस्तावना में किया जाता है। जो बताता है कि आगे इसका विस्तारित स्वरूप क्या होगा।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार ने जो पेसा नियमावली घोषित किया है उसमें ग्रामसभा की निहित परिभाषा 1996 के एक्ट से अलग है। ग्राम सभा की परिभाषा में उसे छुपाया गया है। प्रस्तावना में परंपरा की बात कही गई है जबकि एक्ट में रूढ़िजन्य विधि ,धार्मिक प्रथा,एवं परंपराओं के आधार पर परिभाषित किया गया है जो आदिकाल से चली आ रही है। और उसे ही ग्राम सभा कही जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमावली में परंपरा को भी परिभाषित नहीं किया है। जबकि इसके पूर्व देश के बाकी 9 राज्यों ने जहां पेसा एक्ट लागू है ने ग्रामसभा को एक्ट के अनुरूप ही परिभाषित किया है।उन्होंने कहा कि जब मूल भावना ही खत्म हो जाएगी तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। राज्य सरकार ने जो नियमावली घोषित किए हैं उससे राज्य सरकार की मंशा उजागर हो गई है। घोषित नियमावली एक प्रकार से जनजाति समाज के साथ बड़ा धोखाधड़ी है। इस नियमावली को प्रशासन और संस्थाएं अपने हिसाब से व्यवस्था करेंगी। शासन तंत्र का संस्थागत विकास धाराशाई होगा।उन्होंने कहा कि भले ही नियमावली पृष्ठों के आधार पर बड़ा है लेकिन भावों के आधार पर शून्य है। जो बाद में संकट पैदा करेगा।उन्होंने कहा कि झारखंड में नियमावली देर से बनने के बाद भी दुरुस्त नहीं बनी और मूल भावना से भटकती हुई दिख रही है।

अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर चारित्रिक आधार पर जनजाति समाज की पहचान बदलने का आरोप लगाया। जैसे व्यक्ति की पहचान उसके परिवार से है उसी प्रकार जनजाति समाज का भी एक चारित्रिक पहचान है।

कहा कि 5वीं अनुसूची के क्षेत्र वाले राज्य सरकार को संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है लेकिन झारखंड सरकार में ऐसा नहीं दिख रहा है। यह सरकार आदिवासियों के प्रति संवेदनहीन सरकार है।इस प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक,प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे।

Found this article helpful? Share it:

Share: