PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर क्या बोले भाजपा के नेता

postnext

postnext

Feb 11, 2025 · 9:04 PM
Share:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर क्या बोले भाजपा के नेता
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: झारखंड भाजपा के द्वारा मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई.नेता एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की तथा राष्ट्र सेवा केलिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया.

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंदों की सेवा व राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया.उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का बलिदान कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा. दीनदयाल नगर स्थित प्रतिमा पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के विधायक सी पी सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रबींद्र राय, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक समरी लाल भी मौजूद थे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत और उनके बताए दर्शन से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

इधर प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुरुष हैं.आज देश भारी मन से उनकी जीवनलीला की असामयिक हत्या को याद कर रहा है.आज भी उनकी हत्या का रहस्य देश केलिए चुनौती है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन एकांगी नहीं था बल्कि उनके चिंतन में शरीर,मन, बुद्धि और आत्मा का समावेशी चिंतन है.एक व्यक्ति का संपूर्ण विकास इन चारों पर आधारित है. इस चिंतन के द्वारा धर्म,अर्थ,काम ,मोक्ष की प्राप्ति के साथ व्यक्ति,समाज,परिवार,राष्ट्र के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड का कल्याण किया जा सकता है.उन्होंने आगे कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन में अंत्योदय के साथ एकात्म मानव दर्शन समाहित है. गांव ,गरीब,किसान भारत के हैं प्राण. इनकी उन्नति ही अंत्योदय है. भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी चिंतन पर तेजी से कार्य कर रही है. भारत को विश्वगुरु बनाने,फिर से सोने की चिड़िया बनाने तक भाजपा कार्य करती रहेगी.उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विचार युगों युगों तक कार्यकर्ताओं को अनुप्राणित करता रहेगा.
भाजपा के वरिष्ठ विधायक क सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार प्रतिपादित किए हुए विचार आज भी भाजपा को सफलता के शिखर पर पहुंच रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: