PostNxt - Breaking News
Advertisement

महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष के द्वारा गिराया जाना निंदनीय, नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं – प्रदीप वर्मा

postnxt

postnxt

Apr 17, 2026 · 9:51 PM
Share:
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष के द्वारा गिराया जाना निंदनीय, नारी शक्ति छोड़ेगी नहीं – प्रदीप वर्मा
Advertisement

नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिर गया है। विपक्ष ने सरकार का साथ नहीं दिया। विपक्ष इसे मोदी सरकार के खिलाफ बड़ी जीत बता रहा है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। भाजपा के नेताओं की प्रतिक्रिया आई है।

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया। महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है।

अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है। उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहाँ नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी। विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा।

#Mahilaarakshanvidheyakloksabhamegira #BJP #PradipVarma #JharkhandBjp

Found this article helpful? Share it:

Share: