PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

BJP सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग की, जानिए क्या कहा

postnext

postnext

Apr 18, 2026 · 6:47 PM
Share:
BJP सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी से मुलाकात कर आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर विकसित करने की मांग की, जानिए क्या कहा
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को को एक पत्र भी लिखा है। इसमें आदिवासी समाज से जुड़े धार्मिक और

*झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास हेतु पीएम से की निवेदन*

 

*रोहतास गढ़ किला, मुड़मा मेला एवं मरांग बुरु को आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर से जोड़ा जाय :- दीपक प्रकाश*

*गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की मांग की*

झारखंड़ भाजपा के राज्यसभा सांसद सह बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान अपने पत्र के माध्यम से देश की प्राचीनतम संस्कृति के संवाहक उरांव, मुंडा एवं संथाल आदिवासी समाज की अस्मिता, आस्था तथा उनकी सांस्कृतिक धरोहरों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया ।

उन्होंने प्रधानमंत्री को मुंडा और उरांव जाति की गौरवशाली इतिहास उनकी वीरता, स्वाभिमान एवं संघर्ष अपनी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा,’मांझी-पारगनैत’ एवं ‘खुंटकट्टी’ जैसे पारंपरिक तंत्र सामाजिक संतुलन और सामुदायिक जीवन की सुदृढ़ नींव तथा उनकी पड़हा व्यवस्था के माध्यम से सामाजिक संगठन,न्याय एवं सामूहिक नेतृत्व के आदर्श के बारे में बताया।

दीपक प्रकाश ने इस दौरान झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, आस्था एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास से जुड़े क्षेत्र पर कार्य करने की वकालत की। इसमें विशेष रूप से रोहतास गढ़ किला, मुड़मा मेला एवं मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण, विकास तथा इन्हें जोड़ते हुए “आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर” के निर्माण का आग्रह किया, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके। साथ ही इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की आवश्यकता पर भी ध्यान आकर्षित किया।

#Dipakprakash #Bjp #PMModi

Found this article helpful? Share it:

Share: