PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड आ रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रवक्ता संबित पात्रा

postnxt

postnxt

Feb 22, 2025 · 11:16 PM
Share:
Advertisement

रांची : झारखंड में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम चल रहा है. इसको लेकर राष्ट्रीय नेताओं का झारखंड दौरा निश्चित है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार को झारखंड आ रहे हैं. संगठन चुनाव की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

पार्टी के सूत्रों के अनुसार झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद सदस्यता अभियान शुरू हुआ जिसे संगठन पर्व के नाम से जाना जाता है. संगठन चुनाव को निचले स्तर से शुरू किया जा रहा है. झारखंड में इसी कारण से संगठन चुनाव की प्रक्रिया विलंब से चल रही है. पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आ रहे हैं. प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1 से या बैठक होगी.

झारखंड में संगठन चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा नियुक्त हैं. उनकी भूमिका रिटर्निंग ऑफिसर की है. पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना उनकी जिम्मेवारी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: