PostNxt - Breaking News
Advertisement

BJP प्रदेश चुनाव समिति के बैठक में क्या हुआ जानिए

postnxt

postnxt

Oct 07, 2024 · 1:08 AM
Share:
Advertisement

रांची झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है.प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई.बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा था.प्रत्याशियों के नाम की चर्चा के उपरांत सभी सीट पर तीन नाम की सूची तैयार की गई है.

बैठक में असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हेमंत विश्वास शर्मा, प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा,आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए.बैठक में एक-एक विधानसभा सीट के टिकट के प्रमुख दावेदारों की चर्चा हुई.बैठक में राजमहल विधानसभा क्षेत्र से अनंत ओझा, धनबाद विधानसभा क्षेत्र से राज सिन्हा, शेखर अग्रवाल,रांची से, सी पी सिंह, रमेश सिंह और बालमुकुंद सहाय के नाम सूची में हैं. सोमवार को दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बैठक होगी.इसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड में प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मोहर लगेगी.

फिर केंद्रीय चुनाव समिति नाम की घोषणा करेगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: