PostNxt - Breaking News
Advertisement

BSNL के बूटी मोड़ स्थित जोनल आफिस में भीषण आग

postnxt

postnxt

May 05, 2024 · 5:54 PM
Share:
Advertisement

रांची- रांची की बूटी मोड़ स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के जोनल ऑफिस में आग लग गई. इस आग की वजह से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है.दोपहर 1 बजे के लगभग यह आग लगी.देखते देखते यह आग फैलती चली गई. सूत्रों के अनुसार बीएसएनल परिसर के स्टोर रूम में आग लगी.आग लगने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची. अग्निशमन दस्ता को बुलाया गया.आग आसपास के क्षेत्र में भी फैलती चली गई. झाड़ियों में भी आग लग गई. इस कारण से काबू पाने में काफी मशक्कत हो रही है.दूसरे जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: