PostNxt - Breaking News
Advertisement

ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

postnxt

postnxt

Aug 25, 2023 · 3:28 PM
Share:
ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
Advertisement
  1. रांची:राज्य में ईडी के समन के खिलाफ़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. बता दे की मुख्यमंत्री ने ईडी की ओर से भेजे समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी है. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को ईडी के जोनल ऑफिस में पेश होना था लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस न जाकर सरकार के कामकाज की समीक्षा करने मंत्रालय पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय से एक कर्मी पत्र लेकर ईडी कार्यालय पहुंचा था और इस पत्र के बाद यह कहा जा रहा था की शायद मुख्यमंत्री ने ईडी से समय की मांग की है और यह भी कहा जा रहा था की मुख्यमंत्री कानूनी हवाला दिया है, बरहाल जो भी हो लेकिन ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. बताया जा रहा है ईडी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है कि उन्होंने ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर किया है.इससे पहले 14 अगस्त को मुख्यमंत्री को ईडी कार्यालय जाना था लेकिन कानूनी हवाला दे कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नही गए थे.तब उन्होंने ईडी के समन की वैधानिकता को चुनौती दी थी, साथ ही ईडी को जवाब देते हुए पत्र में उन्होंने कहा था कि राजनीतिक वजहों से उन्हें परेशान किया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने चेतावनी दी थी कि अगर ईडी ने समन वापस नहीं लिया तो वह कानूनी मोर्चे पर आगे आने वाले समय में बढ़ेंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: