PostNxt - Breaking News
Advertisement

चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

postnxt

postnxt

Feb 25, 2026 · 11:00 PM
Share:
चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक
Advertisement

 

न्यूज डेस्क : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते एवं भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के सुपुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वीर सोरेन का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। एक युवा जीवन का इस प्रकार अचानक समाप्त हो जाना न केवल परिवार, बल्कि समस्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ.प्रदीप कुमार वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार—विशेषकर बाबूलाल सोरेन एवं उनके परिजनों—को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

#Veersoren #Champaisoren #Pradipvarma

Found this article helpful? Share it:

Share: