PostNxt - Breaking News
Advertisement

पाकुड़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बच्ची को बेहोश कर अपराधियों ने लूटे लाखों की संपत्ति

postnxt

postnxt

Aug 28, 2023 · 11:16 AM
Share:
पाकुड़ में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बच्ची को बेहोश कर अपराधियों ने लूटे लाखों की संपत्ति
Advertisement

पाकुड़ – जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है.दिनदहाड़े अपराधी घर में अकेली बच्ची को बेहोश कर लगभग 17 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति लूट ली है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार चार-पांच अपराधी उस समय घर में घुसे जब 13 वर्षीय बच्ची रिशु अकेली थी. अपराधियों ने सबसे पहले उसे किसी केमिकल से बेहोश कर दिया फिर उसके बाद लूटपाट शुरू की. लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपए नगद और लगभग 16 लाख के गहने और अन्य महत्वपूर्ण जेवरात लूट कर चलते बने. जब घर के अन्य सदस्य जो पड़ोसी के यहां चले गए थे, लौटे तो घटना की जानकारी मिली.
जानकारी के अनुसार या घटना अमड़ापाड़ा थाना के रसिक टोला स्थित काली मंदिर के समीप एक घर में हुई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव पीड़ित के घर पहुंचे. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: