PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

हेमंत सरकार महानगर की तर्ज पर एयरपोर्ट क्षेत्र का विकास करेगी, पांच योजनाओं को मिली स्वीकृति

postnext

postnext

Aug 24, 2025 · 12:19 AM
Share:
हेमंत सरकार महानगर की तर्ज पर एयरपोर्ट क्षेत्र का विकास करेगी, पांच योजनाओं को मिली स्वीकृति
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची।यह महत्वपूर्ण ख़बर है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट की ओर शहर के प्रवेशद्वार एयरपोर्ट रोड, हीनू चौक और बिरसा चौक मार्ग का विकास महानगरों की तर्ज पर करने का निर्देश दिया है। इस क्रम में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने संबंधित पांच योजनाओं के लिए 45 करोड़ 03 लाख 64500 रुपये की मंजूरी दे दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को जल्द निविदा निकाल कर क्रियान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया है।
प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा है कि शहरी नियोजन के तहत राजधानी के एयरपोर्ट क्षेत्र का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जा रहा जिससे आने वाले मेहमानों को अच्छी अनुभूति प्राप्त हो। सुगम यातायात के निमित्त एयरपोर्ट से हीनू चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ 42 लाख 27 100 रुपये, हार्ड एवं साफ्ट स्केप ( हरियाली पूर्ण एवं प्रकाशयुक्त सजावट ) के लिए 14 करोड़,64 लाख 78800, हीनू से बिरसा चौक सड़क के सुदृढीकरण के लिए 7 करोड़ 50 लाख 73200 रुपये, हार्ड एवं साफ्ट स्केप के लिए 9 करोड़ 03 लाख 38800 रुपये और हीनू चौक तथा गोलंबर के विकास के लिए 3 करोड़ 42 लाख 46600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।


एयरपोर्ट से हीनू चौक मार्ग : ( 1.65 किमी ) वर्तमान मार्ग को यथासंभव 6 लेन बनाना, सतहनवीनीकरण,फुटपाथ, साइक्लिंग पाथ , स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, फ्लोरिंग पैनल,एलइडी लाइटिंग, जनजातीय कला संस्कृति पर आधारित दीवारों पर चित्रकारी , पत्थर की कलाकृतिया, झारखंड की प्राचीन कला संस्कृति पर आधारित भव्य तोरणद्वार, लैंड स्केपिंग, डिजाइनदार पेड़ पौधे, पेयजल एवं प्रसाधन,खाली स्थान पर पार्क,पार्किंग।


हीनू चौक से बिरसा चौक : ( 1.2 किमी ) सड़के सतहनवीनीकरण के साथ सौंदर्यीकरण, 6 लेन का निर्माण , डिवाइडर की पेड पौधो से सजावट, लैंड स्केपिंग, पेवर ब्लॉक, फुटपाथ, साइकिल पाथ वे, सड़क के दोनो ओर छायादार वृक्ष , डिजाइनदार पौधे,आकर्षक स्ट्रीट एवं एलइडी लाइट, लैंड स्केपिंग, शौचालय ।


हीनू चौक का आधुनिकीकरण : कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का उन्यन, खाली स्थानो पर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियां, वर्तमान के 12 मीटर के गोलंबर को 22 मीटर तक विस्तार, लैंड स्केपिंग, आधुनिक एलइडी लाइट, रंग बिरंगे लाइट,हरियाली के खूबसूरत पेड़ पौधे।

Found this article helpful? Share it:

Share: