PostNxt - Breaking News
Advertisement

ED ने सीएम हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को आने के लिए समन भेजा, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 19, 2023 · 10:07 AM
Share:
ED ने सीएम हेमंत सोरेन को 24 अगस्त को आने के लिए समन भेजा, जानिए
Advertisement

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम हेमंत सोरेन को दूसरा समन भेजा है. उन्हें 24 अगस्त को रांची के जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार सीएम से ईडी उनके और उनके परिवार की चल-अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ करेगी.

सीएम ने ईडी को लिख रखा है पत्र

मालूम हो कि इससे पहले आठ अगस्त को भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजकर 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था.पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. उन्होंने ईडी के अधिकारी को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वह समन वापस ले. मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे. सीएम ने लिखा था कि आपका इस मामले में किया गया समन गैर कानूनी है. सीएम हेमंत सोरेन इस संबंध में वरिष्ठ वकीलों से सलाह मशविरा कर रहे हैं. ईडी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि का ए एजेंसियों के पास उनकी संपत्तियों के बारे में श्रेणीबद्ध तरीके से जानकारी उपलब्ध है. गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट भी किया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: