PostNxt - Breaking News
Advertisement

ED ने फिर बुलाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को

postnxt

postnxt

Sep 26, 2023 · 7:31 PM
Share:
Advertisement

रांची :ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने फिर समन निर्गत किया है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का यह पांचवां समन है. मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए पत्र की समीक्षा के बाद ईडी ने यह निर्णय लिया है.मुख्यमंत्री को पांचवां समन जारी किया गया है.सूत्रों के अनुसार 4 अक्टूबर को रांची के ईडी दफ्तर बुलाया गया.पूर्व में दिए गए समन पर मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे थे.
समन के खिलाफ मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद मुख्यमंत्री हाई कोर्ट गए हैं. अभी झारखंड हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है.पहला समन 8 अगस्त को जारी किया गया था जिसमें उन्हें 14 अगस्त को ईडी दफ्तर बुलाया गया था.उसके बाद तीन बार और समन जारी किया गया.चौथा समन 23 सितंबर के लिए था.इस दिन भी नहीं गए. संदेशवाहक से पत्र भिजवा दिया.अब नया समन आ गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: