PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से

postnext

postnext

Aug 03, 2025 · 12:55 AM
Share:
SBU के विद्यार्थियों को ताबड़तोड़ नौकरियां मिल रही, जानिए विस्तार से
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

SBU के छात्रों को मिला रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट

– कई नामी गिरामी कंपनियों में छात्रो को मिली नौकरियां

रांची । जहां या जिन संस्थानों में रोजगारोन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है वहां के विद्यार्थियों को नौकरी की चिंता नहीं रहती है । सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों का इस साल प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफ़ी बेहतरीन रहा। नौकरियां पाने में यहाँ के छात्रों ने कीर्तिमान गढ़ा है। देश भर कि कई नामी गिरामी कंपनियों में यहाँ के छात्रों ने बेहतर पैकेज पर नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है।विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन के निर्देशन में विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग लगातार छात्रों का करियर संवारने हेतु प्रयासरत है। इस साल अब तक विवि के विभिन्न संकायों के 417 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है।

इस वर्ष कड़ी स्पर्धा के बीच विवि के विद्यार्थियों ने डेलोइट, एक्सेंचर, टीसीएस, विप्रो, डी मार्ट, स्ट्रेडा, बिरला ओपस, लीप , चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, क्रॉस लिमिटेड, आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, बर्जर पेंट्स, आर्टेक एलएलपी, टाटा कैपिटल, टाटा एआईजी, फर्स्ट चॉइस रेडीमिक्स, ईएसएल स्टील लिमिटेड वेदांता जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।

 

टीसीएस बीपीएस में विवि के 67, एसेंचर में 28, टाटा कैपिटल में 32, अर्नेस्ट एंड यंग मे 13, टीसीएस स्मार्ट और इग्नाइट मे 19, विप्रो डब्ल्यूआईपीएल में 17, इनटेलीपाट में 16, आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल में 10, ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड में 10, हाइक एजुकेशन में 10, गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड में 4, आईडीबीआई बैंक में 5, अपोलो टायर्स लिमिटेड में 17 और डीमार्ट में 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

विवि के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान समेत माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: