PostNxt - Breaking News
Advertisement

मां बाप के हर दिन के झगड़े से तंग आकर बेटियों ने उठाया यह कदम, जानिए

postnxt

postnxt

Sep 04, 2023 · 2:52 PM
Share:
मां बाप के हर दिन के झगड़े से तंग आकर बेटियों ने उठाया यह कदम, जानिए
Advertisement

पीलीभीत: परिवार का नाम ही होता है प्रेम के बंधन से बंधा हुआ एक एक समूह. जिसकी बुनियाद प्यार और विश्वास पर टिकी होती है लेकिन जब परिवार के सदस्यों के बीच ही कड़वाहट आ जाए तो फिर यह कुमति आनी ही है. हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी ही घटना जो सच है. यह घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के पूरनपुर से आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार असीम राजा नामक व्यक्ति और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विभिन्न मुद्दों को लेकर झंझट होता रहता था. कई बार मारपीट भी हुई. ऐसा कई बार हुआ लेकिन रविवार को इसका परिणाम कुछ गलत निकला. मां बाप के बीच झंझट और मारपीट की वजह से घर की दो जवान बेटियों ने जान दे दी. रविवार को भी मां बाप ने लड़ाई शुरू कर दी. पारिवारिक कलह की वजह से पहले से ही परेशान कशिश (20) और मुन्नी (18) नाम की दो बेटियों ने अपने मां-बाप को पहले समझाने का प्रयास किया. जब इन दोनों बेटियों की बातों का असर मां-बाप पर नहीं दिखा तो अंत में दोनों बेटियों ने जहर खा लिया. जैसे ही मां-बाप को पता चला कि उनकी बेटियों ने जहर खा लिया है तो उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. ये लोग इलाज भी नहीं करवाना चाह रहे थे.
पूरनपुर के अंचल अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि मां बाप से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस घटना से मोहल्ला में शोक का माहौल है.

Found this article helpful? Share it:

Share: