PostNxt - Breaking News
Advertisement

नमो ई लाइब्रेरी सह साइबर कम्युनिटी सेंटर का‌ हुआ उद्घाटन

postnxt

postnxt

Feb 26, 2025 · 5:56 PM
Share:
नमो ई लाइब्रेरी सह साइबर कम्युनिटी सेंटर का‌ हुआ उद्घाटन
Advertisement

रांची: रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की की पहल पर आरंभ होने वाले नमो ई लाइब्रेरी सह साइबर कम्युनिटी सेंटर का लोकार्पण आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया.

पीएम नरेंद्र मोदी के रिसर्च और इनोवेशन के मंत्र का प्रमुख माध्यम यह केंद्र बनेगा, जहां शोध से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे.कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा की गई इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि संजय सेठ जी के द्वारा सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी किया जा रहे पहल सराहनीय है. यह केंद्र युवाओं शोधार्थियों के लिए बहुत सहयोगी साबित होगा.

समाज के अधिक से अधिक युवा, शोधार्थी और महिलाएं इस केंद्र का लाभ उठाएंगे.वहीं रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने में टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण योगदान होगा. इसी सोच के तहत यह सेंटर काम करेगा.राजनीति समाज सेवा का बड़ा माध्यम है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सदैव मार्गदर्शन देते हैं. उन्हीं की प्रेरणा से पहले बुक बैंक, फिर टॉय बैंक और अब नमो ई लाइब्रेरी का शुभारंभ कर रांची की जनता को समर्पित कर रहा हूं.विकसित भारत में तकनीकी रूप से हमारे युवा, हमारी महिलाएं सशक्त योगदान दे सकें; इस उद्देश्य से भी नमो ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है. साइबर पीस फाउंडेशन ने इसकी स्थापना और संचालन के लिए सकारात्मक योगदान दिया है. तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ साइबर शिक्षा के क्षेत्र में भी लोग स्किल्ड हों, रोजगार के अवसर सृजित हों, इस उद्देश्य से भी इस लाइब्रेरी का योगदान महत्वपूर्ण होगा. झारखंड में पहली बार शुरू हुई यह लाइब्रेरी हर वर्ग को समर्पित रहेगी. रांची में रह रहे झारखंड और देशभर के विद्यार्थी और युवा इससे लाभान्वित होंगे.

क्या है यह जानिए:-

यहां पर पुस्तक, ऑडियो बुक, रिसर्च पेपर, एजुकेशनल पत्रिकाएं और जर्नल उपलब्ध होंगी. दुनिया की सभी पुस्तकों को ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा.इस लाइब्रेरी में साइबर स्किल और साइबर सुरक्षा से जुड़े कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें इंडिया AI मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, ड्रोन दीदी जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे. इसके साथ ही महीने में एक बार परिचर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा; जहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: