PostNxt - Breaking News
Advertisement

राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी, दर्शको के लिए बनाये गये 12 सेल्फी प्वाइंट

postnxt

postnxt

Aug 14, 2023 · 2:52 PM
Share:
राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी, दर्शको के लिए बनाये गये 12 सेल्फी प्वाइंट
Advertisement

पूरा देश आगामी 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न मनाने की तैयारी में है। केन्द्र सरकार ने इसे यादगार बनाने के लिए तमाम तरह की तैयारियां की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय राजधानी में कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां ‘अमृत काल’ के लिए सरकार के विकास लक्ष्यों को प्रदर्शित किया गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद, गुजरात के साबरमती आश्रम से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ लॉन्च किया था। इस साल 15 अगस्त को इसका समापन होगा और ‘अमृत काल’ की शुरूआत होगी।

कहां बने हैं सेल्फी प्वाइंट?
रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरी दिल्ली में 12 स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। ये हैं – राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, विजय चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, प्रगति मैदान, राज घाट, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन, आईटीओ मेट्रो गेट, नौबत खाना और शीश गंज गुरुद्वारा। इन सेल्फी प्वाइंट पर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और अनूठी पहल को प्रदर्शित किया गया है।यहां जिन योजनाओं और पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा उनमें शामिल हैं – ग्लोबल होप: वैक्सीन और योग, उज्ज्वला योजना, स्पेस पावर, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया, स्वच्छ भारत, सशक्त भारत, नया भारत, पावरिंग इंडिया शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, और जल जीवन मिशन।

Found this article helpful? Share it:

Share: