PostNxt - Breaking News
Advertisement

असम विधानसभा चुनाव JMM कैसे जीतेगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र

postnxt

postnxt

Mar 31, 2026 · 12:19 AM
Share:
असम विधानसभा चुनाव JMM कैसे जीतेगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया जीत का मंत्र
Advertisement

 

न्यूज डेस्क : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है कि असम में तीर धनुष चले। बहुत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। झामुमो के भी वे सर्वे सर्वा हैं।असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक में असम के आदिवासी, शोषित और वंचित समाज बहुल क्षेत्रों में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीतिक योजना और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो हमेशा से शोषित, वंचित और क्षेत्रीय पहचान की रक्षा करने वाली पार्टी रही है और यही विचारधारा असम में भी पार्टी का आधार बनेगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने आगामी चुनावों में पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का सामूहिक संकल्प लिया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए ‘रोडमैप’ प्रस्तुत किया। बैठक मंत्री चमरा लिंडा समेत झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मालूम हो कि JMM असम विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

#JMM #HemantSoren #AsamElection

Found this article helpful? Share it:

Share: