PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रिंस खान का करीबी लक्की कैसे हुआ गिरफ्तार, क्या प्रिंस के करीब पहुंची पुलिस ?

postnxt

postnxt

Aug 22, 2023 · 9:09 AM
Share:
प्रिंस खान का करीबी लक्की कैसे हुआ गिरफ्तार, क्या प्रिंस के करीब पहुंची पुलिस ?
Advertisement

रांची: झारखंड के कोयलांचल में माफिया और गैंगस्टर का बोलबाला रहा है.इनमें से एक प्रिंस खान भी है. आतंक मचाने वाले प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस आजकल ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.इस कार्रवाई में प्रिंस खान के एक करीबी को ATS ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.इससे साफ है कि अब ATS प्रिंस खान के करीब पहुंच चुकी है. उसे कई महत्वपूर्ण जानकारी इस गैंगस्टर के बारे में मिली है.जल्द ही प्रिंस भी सलाखों के पीछे होगा, ऐसा कहा जा रहा है.इसी कड़ी में धनबाद पुलिस और ATS ने विशेष अभियान चला कर लक्की खान को पकड़ा है.गिरफ्तार अपराधी धनबाद में दर्जनों फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुका है.

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ATS धनबाद पहुंची और एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की.इस छापेमारी में धनबाद पुलिस भी साथ थी. धनबाद शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र से लक्की खान को गिरफ्तार किया . उसके वहां छिपे होने की पुख्ता जानकारी थी.लक्की धनबाद के प्रसिद्ध क्लीनिक लैब,मछली कारोबारी और कपड़ा दुकान में फायरिंग की घटना में शामिल था. पुलिस ने उसे पकड़ने का कई बार प्रयास किया लेकिन वह चकमा देकर भागता रहा.

उससे पूछताछ में ATS को जानकारी मिली है कि लक्की प्रिंस खान के निर्देश पर सभी वारदात को अंजाम देता था.प्रिंस खान गिरोह का एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता था.धनबाद और आसपास के क्षेत्र में अधिकतर लेवी की वसूली में यह शामिल था. लक्की पर धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना में चार और राजगंज में एक मामला दर्ज है. एटीएस के लिए यह एक बड़ी सफलता है. प्रयास हो रहा है कि प्रिंस खान को जल्द से जल्द पकड़ा जाए.

Found this article helpful? Share it:

Share: