PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।

postnext

postnext

Dec 13, 2025 · 10:38 AM
Share:
IndiGo की फ्लाइट की रांची एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला।
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह महत्वपूर्ण समाचार है। झारखंड की राजधानी रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों ने सांस ली। जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E 7361 की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की सांस अटक गई थी।यात्रियों ने एक झटका महसूस किया था। तेज तर्रार पायलट की बुद्धिमत्ता से कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। इस विमान में 75 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित रहे।

 

इंडिगो विमान की क्यों करानी पड़ी हार्ड लैंडिंग

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि यह विमान विलंब से रात करीब 8.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा था। जानकारी के अनुसार लैंडिंग के वक्त कुछ गड़बड़ी हुई जिसकी वजह से पायलट को हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी। किसी यात्री को चोट नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि हार्ड लैंडिंग के बाद भी विमान के पिछले हिस्से को कोई बाहरी नुकसान नहीं पहुंचा है. जब पायलट ने विमान को एप्रन रैंप के साथ अटैच किया, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि कई बार कुछ वजहों से हार्ड लैंडिंग करानी पड़ती है। इसके बाद जांच की जाती है कि अगले उड़ान के लिए विमान सुरक्षित है या नहीं। उसी हिसाब से निर्णय लिया जाता है।

 

बहुत से यात्रियों को कार से भेजा गया भुवनेश्वर

 

जानकारी के अनुसार हार्ड लैंडिंग के बाद विमान को उड़ान के लायक नहीं पाया गया।आज इसको दुरुस्त करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर की टीम आएगी. इसके ठीक बाद इसी विमान को रांची से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरना था।

 

इस दौरान यात्रियों को भरोसा दिया गया कि टेक्निकल जांच के बाद ही उड़ान संभव है लेकिन रात 9:40 बजे घोषणा की गई कि विमान उड़ान भरने की स्थिति में नहीं है और दूसरे विमान की व्यवस्था कर पाना संभव नहीं है।इस वजह से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों ने हंगामा भी किया। बाद में इंडिगो प्रबंधन ने सभी यात्रियों को होटल में रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित की।इसके अलावा 35 यात्रियों को कार से भुवनेश्वर भेजा गया। इंडिगो एयरलाइंस के इन दिनों दिन खराब चल रहे हैं। अभी भी फ्लाइट कैंसिलेशन का सिलसिला जारी है। 3 दिसंबर से शुरू हुआ संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

Found this article helpful? Share it:

Share: