PostNxt - Breaking News
Advertisement

JAC की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू, जानिए शिक्षाविद प्रदीप वर्मा का सुझाव

postnxt

postnxt

Feb 06, 2024 · 10:57 AM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से संचालित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है.यह परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी.परीक्षा में 7 लाख 66000 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.राज्य सरकार ने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश पहले ही दिया है.
‌ 1260 परीक्षा केंद्र पर आज यानी 6 फरवरी से यह परीक्षा शुरू हुई है.पहली पारी में मैट्रिक की परीक्षा 9.45 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा है.2 बजे से सभा 5.15 बजे तक संचालित होगी. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने परीक्षार्थी और अभिभावकों से सदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामना दी है भाजपा के वरिष्ठ नेता और सरला बिरला शिक्षण संस्थान के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने सभी परीक्षार्थियों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने की सलाह दी है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में जिस प्रकार से बच्चों से संवाद किया है, उसका निश्चित रूप से परीक्षार्थियों पर असर होगा और वह परीक्षा को सहजता से लेंगे.

Found this article helpful? Share it:

Share: