PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड सरकार का बजट आज,1 लाख 42 हजार करोड़ रुपए का होगा बजट

postnxt

postnxt

Mar 03, 2025 · 8:00 AM
Share:
झारखंड सरकार का बजट आज,1 लाख 42 हजार करोड़ रुपए का होगा बजट
Advertisement

रांची : झारखंड विधानसभा में आज अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बजट पेश करेंगे. झारखंड सरकार नया जनादेश प्राप्त करने के बाद यह बजट पेश करने जा रही है. यह सरकार लगातार बजट पेश करने वाली पहली सरकार होगी.

सूत्रों के अनुसार झारखंड विधानसभा में राधाकृष्ण किशोर का यह बजट बहुत लोक लुभावन नहीं होने जा रहा है.

सरकार वित्तीय प्रबंधन के मानदंड को ध्यान में रख कर सारे सारे प्रावधान करेगी. झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लिए बजटीय प्रावधान होगा.‌सरकार का यह चुनावी वादा रहा है. संभावना यह जताई जा रही है कि सरकार कुछ उप कर अधिरोपित कर सकती है. यह बजट 1 लाख 42 हजार करोड़ रुपए का होगा.सरकार का पूंजीगत व्यय बहुत नहीं बढ़ेगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: