PostNxt - Breaking News
Advertisement

कांग्रेस को तोड़ सकता है झारखंड मुक्ति मोर्चा।सतर्क रहने की जरूरत।

postnxt

postnxt

Nov 03, 2025 · 2:33 PM
Share:
कांग्रेस को तोड़ सकता है झारखंड मुक्ति मोर्चा।सतर्क रहने की जरूरत।
Advertisement

रांची : झारखंड कांग्रेस को आशंका है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी सरकार बनाये रखने के लिए तोड़-फोड़ सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने साफ तौर पर कहा कि जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में सीट नहीं मिलने की वजह से 14 नवंबर के बाद वर्तमान गठबंधन की समीक्षा करने की बात कह रहा है, उससे यह लगता है कि या झामुमो किसी तीसरे दल के समर्थन का जुगाड़ कर लिया है या फिर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर सकता है।

रांची के प्रदेश कार्यालय में एक बैठक में शामिल होने आए प्रदीप बालमुचू ने कहा कि बिहार में झामुमो को सीट नहीं मिलने के लिए कांग्रेस कहां से जिम्मेदार है।वह तो पिछले बार से कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीक्षा करने की धमकी पर उन्होंने कहा कि झामुमो की मंशा पर सवाल उठ रहा है।

प्रदीप बालमुचू का यह बड़ा बयान है।वे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: