PostNxt - Breaking News
Advertisement

कोरोना की तरह एलपीजी गैस पर भ्रम फैला रहा झामुमो – प्रदीप वर्मा

postnxt

postnxt

Mar 11, 2026 · 11:08 PM
Share:
कोरोना की तरह एलपीजी गैस पर भ्रम फैला रहा झामुमो – प्रदीप वर्मा
Advertisement

 

न्यूज डेस्क: झारखंड भाजपा के महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि झामुमो राज्य की जनता को हतोत्साहित कर रहा है। जबकि सत्ता पक्ष का दायित्व जनता को सहारा देना है।

उन्होंने कहा कि देश में आज कांग्रेस की सरकार नहीं है जो गैस सिलेंडर का हाहाकार हो जाय,कालाबाजारी हो जाए।आज देश में मोदी सरकार है जो जनता की सेवा के लिए रात दिन तत्पर है।

उन्होंने आगे कहा कि ये वही इंडी गठबंधन है जिसने कोरोना टीका पर भ्रम फैलाया, नोट बंदी के दौरान भ्रम फैलाया लेकिन जनता इनके चाल में नहीं फंसी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखा।सब अच्छा हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि दुनियां के लोगों का भरोसा भारत पर बढ़ा है। यूक्रेन से भारत का तिरंगा दिखाकर पाकिस्तानी नागरिक संकट से बाहर आए। ये मोदी सरकार की साख है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को रमजान और रमजान के बाद के महीनों में होने वाले शादी विवाह की चिंता बहुत सताने लगी है। इसलिए बयानों के माध्यम से राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की पहल झामुमो के नेताओं ने करनी शुरू कर दी।

उन्होंने यह भी कहा कि गैस सिलेंडर 400 रुपए में देने की चिंता झामुमो में अभी तक नहीं दिखाई दी। किसानों के धान 3200 रुपए क्विंटल खरीदने की चिंता झामुमो को नहीं हुई। लेकिन बिना किल्लत के गैस की किल्लत बताना झामुमो प्रवक्ता ने शुरू कर दिया।भारत सरकार को देश के 140 करोड़ लोगों की चिंता है। पेट्रोलियम मंत्रालय पूरी तरह सजग है। देश में पेट्रोल गैस की कमी नहीं है। लेकिन दुष्प्रचार के कारण कालाबाजारी नहीं बढ़े इसलिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है।  विदेश नीति पर झामुमो को बिना सोचे समझे,तथ्यों को जाने बयान बाजी नहीं करनी चाहिए। समुद्री जहाज भारत की सामुद्रिक सीमा से बाहर में ध्वस्त हुआ है।इसलिए भारत की इसमें कोई जिम्मेवारी नहीं बनती है। झामुमो सरकार का विरोध करे लेकिन देश का विरोध करना राष्ट्रद्रोह जैसा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कभी घुटने नहीं टेकती।और न भारत किसी को झुकाने में विश्वास करता है। भारत विश्व का कल्याण चाहता है। भारत की मोदी सरकार भारत के हित में फैसले लेती है।

#Bjp #Jmm #Lpggas #Supriyobhattacharya

Found this article helpful? Share it:

Share: