PostNxt - Breaking News
Advertisement

नागपुरी गायक महावीर नायक से मिले भाजपा नेता दीपक प्रकाश, जानिए क्या कहा

postnxt

postnxt

Jan 27, 2025 · 4:53 PM
Share:
नागपुरी गायक महावीर नायक से मिले भाजपा नेता दीपक प्रकाश, जानिए क्या कहा
Advertisement

रांची: झारखंड़ के लोकगायक 83 वर्षीय महावीर नायक को कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पद्मश्री महावीर नायक के आवास में जाकर उन्हें बधाई दी.

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा है कि यह अत्यन्त गर्व का क्षण है. झारखंड़ की विभूति को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाना, उनकी कड़ी मेहनत और अपने कार्यक्षेत्र में की गई सेवा का सच्चा सम्मान है.महावीर नायक ठेठ नागपुरी गीत की धारा है.महावीर नायक को उनकी अलग गायकी के लिए जाना जाता है. वह सभी रागों के गाने में पारंगत हैं. उन्हें प्रगतिशील गायन शैली के लिए विशेष रूप से जाना जाता है.
दीपक प्रकाश ने महावीर नायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि भाजपा ने झारखंड़ बनाया है और मोदी सरकार लगातार झारखंड़ की विभूतियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल इनकी उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करता है.
उल्लेखनीय है कि 83 वर्षीय महावीर नायक करीब 60 प्राचीन लोकगीतों को संरक्षित-संवर्द्धन करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. अब तक 500 से अधिक लोकगीतों की रचनाएँ लिख चुके हैं. महावीर नायक को भिनसरिया राग के राजा भी कहा जाता है. उन्होंने गायकी के अलावा झारखंड में अलग राज्य के लिए आंदोलन किया. महावीर नायक एचईसी में भी काम कर चुके हैं.

महावीर नायक ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक गुदड़ी के लाल को इतनी बड़ी सम्मान देकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूरे झारखंड़ को सम्मानित किया है.यह सम्मान झारखंड की कला, संस्कृति और संगीत के रक्षा भंडार को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है.
इस मौके पर हटिया मंडल भाजपा के अध्यक्ष राम मनोज साहू,पूर्व भाजपा किसान मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष प्रमोद नाथ शाहदेव,सहायक तिर्की,अम्बिका कुमारी,मोहन सिंह,कृपाल महतो,पारस सोनी,महावीर महतो,कार्तिक महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Found this article helpful? Share it:

Share: