PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

रांची और आदित्यपुर में महापौर का पद स ST के लिए आरक्षित, चास अनारक्षित

postnext

postnext

Jan 10, 2026 · 9:40 AM
Share:
रांची और आदित्यपुर में महापौर का पद स ST के लिए आरक्षित, चास अनारक्षित
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी होने जा रही है।इस संबंध में नगर निकाय चुनाव के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।

झारखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने महापौर और नगर परिषद अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार रांची महापौर सीट अनुसूचित जनजाति (अन्य) के लिए आरक्षित की गई है, जबकि धनबाद महापौर अनारक्षित (अन्य वर्ग) के लिए होगी। पलामू नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। अन्य नगर निगमों के आरक्षण इस प्रकार हैं । पूरा विवरण इस प्रकार है।

 

हजारीबाग : अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)

गिरिडीह : अनुसूचित जाति (अन्य)

देवघर : अनारक्षित (अन्य)

बोकारो : अनारक्षित (अन्य)

आदित्यपुर/सरायकेला-खरसावां : अनुसूचित जनजाति (अन्य)

पूर्वी सिंहभूम/मानगो : अनारक्षित महिला

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए भी आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

चुनाव होने वाले शहरी निकाय :

नगर निगम : रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर, मानगो

नगर परिषद : गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो, मिहिजाम

नगर पंचायत : बंशीधरनगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, चाकुलिया

राज्य में कुल 48 शहरी निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 13 निकायों में 2020 से और बाकी में 2022 से चुनाव लंबित थे। वार्ड सीटों के आरक्षण के बाद महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण जारी किया गया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: