PostNxt - Breaking News
Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजधानी रांची में क्या होने जा रहा है खास

postnxt

postnxt

Jan 25, 2025 · 9:34 AM
Share:
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजधानी रांची में क्या होने जा रहा है खास
Advertisement

रांची: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजधानी रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चुनाव कार्य से जुड़े कई लोग शामिल होंगे.कई अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.

रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभा घर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार इस कार्यक्रम में विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि 2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा झारखंड में विधानसभा का चुनाव भी सफलता पूर्वक सपन्न हुआ.

Found this article helpful? Share it:

Share: